छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज, डेयरी सहित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘सही दवा-शुद्ध आहार छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत राजनांदगांव शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर खाद्य दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने रामाधीन मार्ग, भरका पारा, भारत माता चौक स्थित सोनी डेयरी, शेखर जैन डेयरी
में पहुंचकर दूध, डेयरी उत्पादों और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की। जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रख-रखाव, साफ-सफाई, उपयोग में लाए जा रहे पानी, बर्फ, मसाले, तेल और पेय पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी। अभियान के तहत पूर्व में शहर में चाट, गुपचुप, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक, आइसक्रीम, जूस सेंटर सहित अन्य स्ट्रीट फूड वेंडरों की भी जांच की गई।

अभिहित अधिकारी तरुण बिरना ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मिलावटी, अस्वच्छ और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नियंत्रण करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button