
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गांव में उत्पात मचाने वाले दो लोगों को भेजा गया जेल…
राजनांदगांव | सुरगी पुलिस ने गांव में उत्पात मचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। सुरगी पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ग्राम भर्रेगांव व भंवरमरा में नारद सोनकर और कन्हैया लाल उर्फ भुरू साहू शराब पीकर ग्रामीणों से वाद-विवाद करते हैं। आए दिन गांव के लोगों से मारपीट करते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।



