DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : संजय मार्केट में अवैध तोता बिक्री पर वन विभाग की कार्रवाई, हमला करने वाले आरोपियों पर एफआईआर

जगदलपुर, शहर के संजय मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से तोते के बच्चों की बिक्री के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग को 27 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय मार्केट में वन्यप्राणी तोते के बच्चों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग एवं उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में निदेशक कांगेर घाटी नेशनल पार्क के मौखिक निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर पहुंची। सत्यापन के दौरान सब्जी विक्रेता विक्रम मजूमदार के पास से 15 तोते बरामद किए गए, जिनमें 14 प्लम हेडेड पैराकीट तथा 1 रोज रिंग पैराकीट शामिल थे।

वन विभाग की टीम द्वारा विधिवत जप्ती की कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी ने भीड़ एकत्रित कर जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप पर हमला कर दिया और बरामद तोते के बच्चों को लेकर फरार हो गया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई को सफल बनाने के लिए टीम सादा कपड़ों में पहुंची थी, ताकि आरोपी पहले से सतर्क होकर भाग न सके।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस विभाग को दी गई। जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप की शिकायत पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घटना के शुरुआती घंटों में ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को अगले दिन पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

वनमण्डलाधिकारी बस्तर के निर्देश पर उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध तोता व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button