छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 01 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज भैयाथान क्षेत्र में सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले, घूमने वाले एवं बाल भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों की पहचान, रेस्क्यू एवं स्थायी पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान टीम ने भैयाथान बस स्टैंड, पान ठेला, कबाड़ी दुकान, गैरेज, शोरूम, हार्डवेयर दुकान एवं फल दुकानों सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य सड़क पर रहने वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

अभियान के दौरान आमजन एवं दुकानदारों को बाल संरक्षण, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी बच्चे के संकटग्रस्त अथवा असुरक्षित स्थिति में पाए जाने पर संबंधित विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की गई।

इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रियंका सिंह (पीओएनआईसी), अंजनी साहू (सोशल वर्कर), भानु प्रताप देशमुख (सोशल वर्कर), चाइल्डलाइन से दिनेश यादव (सुपरवाइजर), यशोदा गुप्ता (केस वर्कर) तथा पुलिस विभाग से विष्णु यादव एवं जगजीत सिंह उपस्थित रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें