राजनांदगांव, ग्राम धनगांव में रेलवे के फ्लाई ओवर निर्माण के चलते अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को धनगांव इंदामरा बरगा और बम्हनी के जनप्रतिनिधियों ने चक्काजाम किया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी की अगुवाई में चक्काजाम करते हुए विरोध दर्ज कराया। फ्लाई ओवर निर्माण के चलते सर्विस रोड नहीं बनने के कारण यहां धूल उड़ती है इससे परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। रेलवे के अधिकारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे एवं आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
धनगांव के सरपंच जागेश्वर देवांगन ने बताया कि हमारे और आसपास के गांव के लोग धूल से परेशान है। यहां ठेकेदारों ने सर्विस रोड नहीं बनाई इस कारण धूल उड़ती है। धूल को रोकने पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता और नहीं यहां प्रकाश की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण गड्ढों में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे कई ग्रामीण घायल हो चुके है। ठेकेदार से शिकायत करने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है। हमने इसकी शिकायत लिखित द्विवेदी से की थी। हम ग्रामीणों के लिए आंदोलन करने आज हमारे गांव पहुंचे। उनके नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। निखिल द्विवेदी ने अफसरों और ठेकेदार को खरी.खोटी सुनाते हुए व्यवस्था सुधारने मांग की है। कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन की जंग लगी सरकार में ठेकेदारों की मनमानी जारी है। ठेकेदारों से कमीशन लेकर उनको संरक्षण दे रहे जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आंदोलन के बाद तत्काल सर्विस रोड का निर्माण चक्काजाम आंदोलन के बाद ठेकेदार ने सर्विस रोड निर्माण शुरू कराया और 2 दिनों में सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। सर्विस रोड का निर्माण की भी बात कही गई है। प्रदर्शन में बरगा सरपंच विनोद कंवर उप सरपंच खोमलाल साहू पंच चंद्रशेखर मालेकर राजू वर्मा कांग्रेस नेता नरेंद्र देवांगन गेंदालाल देवांगन राजेंद्र महेंद्र मालेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमर झा राजा यादव मोहित कोचरे दीपक सोनकर सूरज सागर विकास नोहर मेघनाथ दिलीप साहू नंदन भूषण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य की मौजूदगी रही।
राजनांदगांव, जैन बगीचे के उपाश्रय भवन में 6 नवंबर को चातुर्मास का अंतिम प्रवचन देते हुए वीरभद्र ;विराग मुनिजी ने कहा कि हमने चातुर्मास के दौरान क्या पाया हैए इसका आंकलन स्वयं करें। कहा कि हमने अपना समय और पुरुषार्थ भौतिक सुख.सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए लगा दिया। हमने आत्म कल्याण के लिए अब तक क्या किया इस पर चिंतन अवश्य करें। ऐसी आराधना करें कि हम इस भव से पार हो जाएं। भौतिक जगत की सुख.सुविधा तो यहीं रह जाएगी किंतु आत्मिक खजाना तो हमारे साथ ही जाएगा।
कहा कि आध्यात्मिक जगत कहता है कि जीव तू अपनी बात कर अन्य किसी के पंचायत में उलझकर मत रह जा। तू स्वयं को जान कि तू कौन है कहा कि हम पर्याय को ही अपना पहचान मान लिए हैं जबकि पर्याय बदलता रहता है। हमें तुरंत परिणाम की निरंतरता लाने कोशिश करना चाहिए हमें अपने अंदर की निर्मलता का ध्यान रखना चाहिए। हमें यह ध्यान भी रखना चाहिए कि हम जो बोले उसमें हस्ताक्षर कर सकें और जो सोचे उसे सामने ला सकें। कहा कि थोड़ा सा धर्म कर लेने मात्र से आत्म कल्याण हो जाएगा ऐसा नहीं है। अब तक जो किया उससे कई गुना ज्यादा कार्य हम पिछले भव में कर चुके हैं।
राजनांदगांव, गुरु तेग बहादुर के 350 वें शताब्दी शहीदी वर्ष पर विशेष समूह गुरबाणी पाठ का कार्यक्रम 8 नवंबर को दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी जुटी हुई है। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम दिग्विजय स्टेडियम में शनिवार को सुबह 10:15 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर साहब द्वारा रचित गुरबाणी सलोक महला 9वां का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राजनांदगांव शहर में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आने की भी सहमति दे दी है। इनके अलावा कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित दुर्ग भिलाई दल्ली राजहरा डोंगरगढ़ बागनदी देवरी खैरागढ़ तथा कवर्धा जिले के सिख समाज के अलावा विभिन्न समुदायों के लोगों की पहुंचने की संभावना है। लगभग 5 हजार लोग इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे।
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ढल्ला सहित सभी सदस्य इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन शहादत भरा रहा है। उनकी शहादत के बाद उनके पुत्र गुरु गोविंद सिंह ने पत्नी तथा चार साहिबजादों के साथ धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को न्योछावर कर दिया था। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रूबी गरचा ने समाज के लोगों सहित अन्य समाज के लोगों से भी इस आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद बख्शी स्कूल में शिक्षा विभाग एक कंट्रोल रूम बना रहा है। 7 नवंबर को इसका निर्माण पूरा होगा और इसका शुभारंभ होगा। यहां से ऑनलाइन क्लासेस चलेगी। अलग-अलग पालियों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक व विद्यार्थियों की समस्या और शिकायतों का समाधान करेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के बच्चों की रोज स्कूल टाइमिंग में ऑनलाइन क्लासेस चलेगी। जिलेभर के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी इससे जुड़े रहेंगे। ट्रायल के बाद नियमित ऑनलाइन क्लासेस चलेगी।
जिले में बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने शिक्षा विभाग के द्वारा यह प्रयोग किया जा रहा है। विगत दिनों प्रशासन के अफसरों और शिक्षा विभाग के अफसरों ने कमजोर नतीजे वाले 27 स्कूलों का एक साथ औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने आगामी दिनों में पढ़ाई का स्तर सुधारने शिक्षकों को प्लानिंग कार्य योजना बना कर कार्य करने कहा था। शिक्षकों और बच्चों के लिए अलग.अलग मापदंड तैयार किए गए है। उन्हीं बिन्दुओं के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई कराई करानी है। इसका पालन हो रहा या नहीं इसकी दोबारा जांच की जाएगी।
मेंटरशिप के अंतर्गत अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी डीईओ ने बताया कि इस सत्र के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। हर 15 दिनों में पाक्षिक परीक्षा ली जाएगी। मेंटरशिप के अंतर्गत अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समन्वय स्थापित कर बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। 9वीं के बच्चों की पढ़ाई में कमजोरी को मुख्य रूप से आगामी प्लानिंग में शामिल किया गया है। एक नवंबर से सभी स्कूलों के बोर्ड कक्षा के बच्चों की विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन क्लासेस ली जा रही है। विगत वर्ष के प्रश्न पत्रों के आधार पर पढ़ाई होगी अफसरों को इसकी मॉनिटरिंग करने कहा गया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी डीईओ प्रवार सिंह बघेल ने बताया कि स्वामी आत्मानंद बख्शी स्कूल के एक क्लास रूम को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसमें विषय विशेषज्ञ बोर्ड के विद्यार्थियों को जो पढ़ाएंगे उसे जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे ऑनलाइन देख और सुन पाएंगे। इसमें शिक्षकों और बच्चों के सवालों का विषय विशेषज्ञों द्वारा जवाब दिया जाएगा। उनके प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया जाएगा। बच्चों को उनके सिलेबस के अलावा नीट की तैयारी भी कराई जाएगी। यहां से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराएंगे।
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया गया। राज्योत्सव के तृतीय दिवस जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
इसके साथ ही कामनी साहू के छत्तीसगढ़ी लोक गीतों ने समा बांधा। चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा प्रस्तुति दी गई। आस्था अभिलाषा व महासमुंद जिले से आए दिव्यांग कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संस्थानों के कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से राज्योत्सव 2025 के आयोजन को यादगार बनाया। विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अधिकारी.कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किया अंतरित
राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित किया। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खातें में अंतरित किया। इस प्रकार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च 2024 को प्रदेश की 70 लाख 9 हजार 578 महिलाओं को सहायता राशि अंतरण किया था। महतारी वंदन योजना के तहत पात्रता अनुसार महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 पात्र महिला हितग्राहियों को 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की गई है। जिसमें बालोद जिले की 249036 हितग्राहियों को 22 करोड़ 97 लाख 52 हजार 400 रूपए, बलौदा बाजार जिले की 326049 हितग्राहियों को 30 करोड़ 84 लाख 35 हजार 550 रूपए, बलरामपुर जिले की 211407 हितग्राहियों को 19 करोड़ 63 लाख 21 हजार 600 रूपए, बस्तर जिले की 190355 हितग्राहियों को 17 करोड़ 89 लाख 99 हजार 100 रूपए, बेमेतरा जिले की 251732 हितग्राहियों को 23 करोड़ 87 लाख 36 हजार 600 रूपए, बीजापुर जिले की 37941 हितग्राहियों को 3 करोड़ 64 लाख 14 हजार 500 रूपए, बिलासपुर जिले की 420617 हितग्राहियों को 39 करोड़ 38 लाख 6 हजार 300 रूपए, दंतेवाड़ा जिले की 54128 हितग्राहियों को 5 करोड़ 12 लाख 4 हजार 250 रूपए, धमतरी जिले की 232366 हितग्राहियों को 21 करोड़ 63 लाख 8 हजार 150 रूपए, दुर्ग जिले की 399681 हितग्राहियों को 38 करोड़ 11 लाख 4 हजार 550 रूपए, गरियाबंद जिले की 180726 हितग्राहियों को 16 करोड़ 66 लाख 51 हजार रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की 94603 हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख 23 हजार 600 रूपए, जांजगीर-चांपा जिले की 286290 हितग्राहियों को 26 करोड़ 72 लाख 58 हजार 550 रूपए, जशपुर जिले की 228247 हितग्राहियों को 21 करोड़ 30 लाख 2 हजार 50 रूपए, कबीरधाम जिले की 251712 हितग्राहियों को 23 करोड़ 42 लाख 23 हजार 450 रूपए, कांकेर जिले की 182067 हितग्राहियों को 17 करोड़ 35 लाख 55 हजार 350 रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की 115801 हितग्राहियों को 10 करोड़ 93 लाख 61 हजार 850 रूपए, कोण्डागांव जिले की 138920 हितग्राहियों को 13 करोड़ 1 लाख 65 हजार 200 रूपए, कोरबा जिले की 291412 हितग्राहियों को 27 करोड़ 18 लाख 28 हजार 700 रूपए, कोरिया जिले की 59260 हितग्राहियों को 5 करोड़ 59 लाख 25 हजार 600 रूपए, महासमुंद जिले की 320497 हितग्राहियों को 29 करोड़ 95 लाख 38 हजार 600 रूपए, महेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की 100270 हितग्राहियों को 9 करोड़ 65 लाख 27 हजार 100 रूपए, मोहला -मानपुर-अम्बागढ़ जिले की 81275 हितग्राहियों को 7 करोड़ 55 लाख 29 हजार रूपए, मुंगेली जिले की 211409 हितग्राहियों को 19 करोड़ 36 लाख 44 हजार 350 रूपए, नारायणपुर जिले की 27015 हितग्राहियों को 2 करोड़ 52 लाख 71 हजार 950 रूपए, रायगढ़ जिले जिले की 301240 हितग्राहियों को 27 करोड़ 51 हजार 52 हजार 150 रूपए, रायपुर जिले की 527334 हितग्राहियों को 50 करोड़ 81 लाख 70 हजार 100 रूपए, राजनांदगांव जिले की 254992 हितग्राहियों को 24 करोड़ 8 लाख 35 हजार 200 रूपए, सक्ति जिले की 197689 हितग्राहियों को 18 करोड़ 14 लाख 61 हजार 900 रूपए, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 187749 हितग्राहियों को 16 करोड़ 61 लाख 71 हजार 350 रूपए, सुकमा जिले की 51452 हितग्राहियों को 4 करोड़ 85 लाख 46 हजार 300 रूपए, सुरजपुर जिले की 214111 हितग्राहियों को 20 करोड़ 17 लाख 73 हजार 550 रूपए, सरगुजा जिले की 230232 हितग्राहियों को 21 करोड़ 29 लाख 10 हजार 100 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित किया। जिसमें बीजापुर जिले के 3872 हितग्राहियों को 38 लाख 71 हजार रूपए, दंतेवाड़ा जिले के 428 हितग्राहियों को 4 लाख 26 हजार 500 रूपए, कांकेर जिले के 191 हितग्राहियों को 1 लाख 91 हजार रूपए, नारायणपुर जिले के 559 हितग्राहियो को 5 लाख 36 हजार रूपए, सुकमा जिले के 2608 हितग्राहियों को 26 लाख 2 हजार रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, भावेश बैद,संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह ने आरती एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में हुआ आत्मीय स्वागत
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में स्नेहिल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भावमय स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।
पूरे परिसर में स्वागत की तैयारियां भव्य एवं गरिमामय वातावरण में की गई। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सख्त और सुव्यवस्थित प्रबंध किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
– उपराष्ट्रपति ने उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का किया अवलोकन – उपराष्ट्रपति ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए दी शुभकामनाएं
राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का किया शुभारंभ
राजनांदगांव । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नवनिर्मित स्वर्गीय जुगल किशोर सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशियलिटी आई केयर एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उदयाचल मल्टीस्पेशयलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का अवलोकन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मरीजों को सहायक उपकरण वितरण कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उदयाचल संस्था के पदाधिकारी अशोक मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उदयाचल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उदयाचल संस्था द्वारा उदयाचल चिकित्सालय में धर्मार्थ दर पर नेत्र विभाग में 300, फिजियोथेरेपी में 60 से 80, दंत विभाग में 30, स्क्रीन एवं होम्योपैथी विभाग सहित प्रतिदिन लगभग 400 ओपीडी होती है। संस्था द्वारा 3000 कुपोषित बच्चे एवं 2400 गर्भवती महिलाओं को छुईखदान, गंडई, सिंघोला में अतिरिक्त पोषण आहार देकर सुपोषित किया गया। कोविड-19 संक्रमण के समय कोविड आईसोलेशन सेंटर और वेक्सिनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एक युद्ध टीबी के विरूद्ध मिशन में लगभग 1000 टीबी साधकों को अतिरिक्त आहार देकर सुपोषित किया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया जाता है, जिसमें मरीज और सहयोगी के रूकने, भोजन, दवाई, चश्मा तथा डिस्चार्ज के समय एक चादर, थाली, ग्लास भेंट किया जाता है। संस्था में 9 लाख 17 हजार 62 से अधिक मरीजों का नेत्र जांच की गई है। इसी तरह 90 हजार 132 मरीजों का आपरेशन किया गया है। फिजियोथैरिपी के 2 लाख 12 हजार 599, डेंटल के 23 हजार 441 तथा होम्योपैथिक के 39 हजार 242 मरीजों का ईलाज किया गया है। इसके साथ ही समय-समय पर नेत्र शिविर लगाकर मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है।
– उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लखपति दीदी सम्मेलन में हुए शामिल – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से किया अंतरित – लखपति दीदी संकल्प लेकर चुनौती को अवसर में बदल रही
राजनांदगांव : लखपति दीदी महिला सशक्तिकरण एवं उन्नयन के लिए एक मिसाल : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एवं अतिथियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने एलआरएम की लखपति दीदीयों से चर्चा की एवं उनके लखपति दीदी बनने तथा आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के अनुभवों को जाना।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत माता के चरणों को प्रणाम करता हूं, जो दयालु और कृपालु है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि जम्मो भाई-बहिनी मन ला जय जोहार। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की स्थापना के 25 वर्षों का आनंद उत्सव मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ एक ऊर्जावान, विकासशील एवं विकसित राज्य है। छत्तीसगढ़ बढ़ रहा है, वैसे ही मैं भी बढ़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के प्रारंभिक वर्ष में पानी, बिजली एवं अधोसंरचना की कमी थी। आज छत्तीसगढ़ एक बिजली उत्पादक राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है और उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उदयाचल संस्थान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है एवं संस्थान के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मोतियाबिंद से मुक्त कराने के लिए तथा नेत्र रोग की चिकित्सा के लिए 130 लाख से भी अधिक आपरेशन किए गए है तथा 19 लाख चश्में का वितरण किया गया है। अथक प्रयासों से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुजुर्ग मोतियाबिंद की बीमारी से मुक्त हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि एवं प्रयासों से आयुष्मान आरोग्य योजना स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी का यह उत्सव महिला स्वसहायता समूह की आत्मनिर्भरता का प्रमाण है और हमारी लखपति दीदी जो संकल्प लेकर चुनौती को अवसर में बदल रही हैं। लखपति दीदी केवल आय का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान का प्रतीक है। उपराष्ट्रपति ने प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं को लखपति दीदी के तौर पर अग्रसर करने तथा सक्षम बनाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 5 लाख लखपति दीदी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राजनांदगांव जिला प्रशासन की ओर से एक लाख से अधिक महिलाओं को स्वसहायता समूह बिहान से जोड़ा गया है। राजनांदगांव माँ बम्लेश्वरी देवी का धाम है, जो महिला सशक्तिकरण एवं उन्नयन के लिए एक मिसाल है। यहां महिलाओं की विकास गाथाओं के दृष्टिकोण से राजनांदगांव जिला एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी के साहस, परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय की प्रशंसा करता हूं। वे रूकेगीं नहीं और लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनेगी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में सशक्त महिलाएं है, जो आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टि से परचम लहरा रही है। यहां पंच, सरपंच विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है। महिलाएं न केवल घर का नेतृत्व कर रही है, बल्कि प्रशासन में कार्य कर रही है तथा राजनीतिक परिवर्तन के साथ ही भविष्य के नेतृत्वकर्ता को प्रेरणा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दृष्टि एवं गृह मंत्री के दृढ़ निश्चय से तथा सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है।
नक्सलवादियों ने अनाज के वितरण कैसा हो के संबंध में कहा लेकिन अनाज को उपजाने के बारे में बात नहीं की। प्रधानमंत्री जनसामान्य के जीवन को उन्नत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आपके परिश्रम, दृढ़ निश्चय से 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ तथा विकसित भारत बनेगा और विश्व में पहले स्थान प्राप्त करेंगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना अंतर्गत सभी हितग्राही महिलाओं को राशि हस्तांतरित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत तस्वीर : राज्यपाल रामेन डेका राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि लखपति दीदी सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत तस्वीर है। यहां उपस्थित हर दीदी इस बात की मिसाल है कि जब संकल्प और सामूहिक प्रयास जुड़ते है तो आत्मनिर्भरता केवल सपना नहीं रहता वह हकीकत बन जाता है। चाहे वह बलरामपुर हो, बस्तर, बिलासपुर या राजनांदगांव हर जगह महिलाओं की सशक्त उपस्थिति से गर्व की अनुभूति हुई। बस्तर क्षेत्र में महिलाओं द्वारा वनोपज से जैविक उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुंचाने का और बलरामपुर में महिला स्वसहायता समूहों ने बाड़ी विकास और स्थानीय उत्पादों के विपणन में उल्लेखनीय कार्य किया है, वहीं कोण्डागांव में वनोपज, बाड़ी विकास, फूड प्रोसेसिंग, सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से अपनी आय बढ़ा रही हैं। राजनांदगांव जिले में भी लगभग 40 हजार लखपति दीदियां बनी है। जिसमें से 208 दीदियां सालाना 5 लाख रूपए से अधिक एवं 26 दीदियां सालाना 10 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय कर रही हैं। लखपति दीदियां केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी बदलाव ला रही हैं।
छत्तीसगढ़ की माता और बहनों को लखपति दीदी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
लखपति दीदी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों के लिए सौभाग्य का दिन है कि देश के उपराष्ट्रपति छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर आए हैं। इससे पहले स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री ने पूरा समय छत्तीसगढ़वासियों को दिया और अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पिछड़े प्रदेशों के रूप में थी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विकास के लिए कार्य करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को स्थापित किया और चाऊर वाले बाबा के रूप में पहचान बनाई। राज्य निर्माण के बाद 15 वर्ष के कार्यकाल में बिजली, पानी,सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि हमारी सरकार बनने के विगत 22 माह में सरकार ने विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया है। सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, किसानों से किए गए वादा को पूरा करते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य, दो माह का बकाया बोनस की राशि देने का कार्य किया।
तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए प्रति मानक बोरा की राशि को 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया गया और चरण पादुका का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना के तहत 30 हजार से अधिक भक्तों को अयोध्या में श्रीराम का दर्शन कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई उद्योग नीति से रोजगार मिलने और निवेश होने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7 लाख 82 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अभी तक 4 लाख 93 हजार बन चुके हैं। आने वाले समय में प्रदेश 14 लाख 77 हजार लखपति दीदी बनाये जाएंगे। जिनका चिन्हांकन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव के अंजोरा में हर्बल उत्पाद से महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का जिक्र करते हुए अपने गृह जिला जशपुर में भी लखपति दीदी बनाने और इस दिशा में आगे किए जा रहे प्रयासों को बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि खाते में देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की मेहनत से बस्तर भी अब विकास से जुड़ रहा है। नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक इलाकों में बिजली-पानी और सड़क सहित अन्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उद्योग नीति के माध्यम से नये निवेश को प्रोत्साहन,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा बेस, सेमीकंडक्टर निर्माण का कार्य भी जारी है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने की दिशा में भी छत्तीसगढ़ की सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री फूलबासन बाई यादव एवं लखपति दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनने की कामना की।
विकास कार्यों से बढ़ रही है राज्य की पहचान : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में लखपति दीदियों का सम्मेलन छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और विकास की राह में आगे बढ़ाने की दिशा में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित होने वाला दिन है क्योंकि देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री राजनांदगांव में लखपति दीदियों के काम को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मना रहे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण है। विगत 25 वर्षों में हमारे राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य किया है और अंतिम छोर तक के गाँव और व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंची है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना के साथ राज्य की पहचान बढ़ी है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले में लखपति दीदी को आगे बढ़ाने के लिए पद्मश्री फूलबासन बाई यादव एवं जिला पंचायत सीईओ के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने सम्मेलन को नारी शक्ति की पहचान और महिलाओं के आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया। इसके साथ ही डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले में विकास के कार्य तेजी से होने, पीएम आवास निर्माण में राज्य में अव्वल होने, शिशु मृत्यु दर-मातृ मृत्यु दर, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई तथा जल संरक्षण की दिशा में भी उत्कृष्ट कार्य होने की बात कही।
महापौर मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, भावेश बैद,संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मोहला । जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी की अभिनव पहल हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मोहला : कुपोषण उन्मूलन के क्षेत्र में “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम को राज्य उत्सव में मिला सम्मान
यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर एबिस ग्रुप से डॉ. पोलमी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से डॉ. अपर्णा देशपांडे एवं डॉ. महेंद्र प्रजापति, तथा एम्स रायपुर से जॉन वरुण और विष्णु पाण्डे को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला पोषण समन्वयक रूपेश चक्रधारी, ब्लॉक पोषण समन्वयक सतीश साहू, जसप्रीत कौर, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संपूर्ण टीम को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
इस उपलब्धि कलेक्टर तुलिका प्रजापति के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का परिणाम है, जिसके अंतर्गत जिले में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम ने बाल पोषण एवं मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कार्यक्रम के तहत पोषण पुनर्वास, सामुदायिक सहभागिता एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में सशक्त पहल की गई है, जिसे राज्य स्तर पर विशेष सराहना प्राप्त हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिश्रा ने कहा यह सम्मान जिले की सशक्त टीम भावना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के निष्ठापूर्ण कार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों, तथा सहयोगी संस्थाओं के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले के पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार के सामूहिक प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सभी को कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयत्नशील रहने हेतु प्रेरित करती है।
मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
मोहला : रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन
सद्भावना मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और सद्भावना को सुदृढ़ करना, तथा खेल के माध्यम से टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। सद्भावना मैच का शुभारंभ कलेक्टर तुलिका प्रजापति द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं सभी खिलाड़ियों को “बेस्ट ऑफ लक” कहकर किया गया। कलेक्टर प्रजापति ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस इलेवन टीम ने सभी विकेट खोकर 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह एवं एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य ने शानदार ओपनिंग की, जिसमें एसपी यशपाल सिंह और एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य की बेहतरीन साझेदारी ने 38 रन बनाकर जिला प्रशासन की टीम को जीत दिलाई। मैच की मनोरंजक कमेंट्री और खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात दूसरा मैच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के मध्य खेला गया।
टॉस जीतकर जिला प्रशासन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 76 रनों का लक्ष्य दिया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने ओपनिंग करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन बनाकर मैच जीत लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने दोनों टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रशांत शर्मा को दिया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा राज्योत्सव केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि यह हमारे आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता का प्रतीक है। सद्भावना मैच हमें टीम वर्क, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा सिखाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में दोनों टीमों को बधाई देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष की भावना को खेल, उत्साह और एकता के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, पत्रकार, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत महोत्सव अंतर्गत राज्य अलंकरण समारोह के तहत दानवीर भामाशाह सम्मान से नगर के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संचालक नीरज बाजपेयी को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संस्कारधानी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होना था, शासकीय जमीन तो थी पर एप्रोच रोड नहीं होने से यह अन्य शहर जा रहा था, जब इस बात की जानकारी बाजपेयी परिवार को लगी तो नीरज बाजपेयी अपने पिता द्वारिका नाथ बाजपेयी और परिवारजनों पुष्पा बाजपेयी, प्रीतक बाजपेयी, नवनीत बाजपेयी, वीरक बाजपेयी के साथ मिलकर त्वरित निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज गेट तक 60 फीट चौड़ी 1600 फीट लम्बी महत्वपूर्ण 2.15 एकड़ जमीन शासन को दान कर दी। आज उस पथ से गुजर कर अनेक अनमोल जिंदगी को बचाने में उनके परिवार का बहुमूल्य योगदान साबित हो रहा है। इसी प्रकार कोविड संक्रमण के दौरान नीरज बाजपेयी द्वारा अपने बोरी स्थित नीरज वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल को 74 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था।
इस दौरान जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या दोनों में से कोई एक दुनिया में नहीं रहे उन बच्चों की 50 प्रतिशत फीस माफ कर अपने विद्यालय में शिक्षा देने का निर्णय, शासन के निर्णय से पूर्व लेकर बच्चों को लाभांवित करना प्रारंभ कर दिया गया था। इसी प्रकार सेना व पुलिस परिवार के शहीदों के बच्चों को कई वर्षों से 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फीस में छूट देते हुए शिक्षा प्रदाय की जा रही है। संचालक नीरज बाजपेयी द्वारा गरीब, दिव्यांग, अक्षम लोगों का समय-समय पर हर तरह का सहयोग प्रदाय किया जाता रहा है। प्रतिवर्ष शहर के आर्थिक रूप से पिछड़े लगभग 250 बच्चों को स्कूल की फीस में छूट देते हुए जो कि लगभग 10 लाख रूपए होती है शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। लगभग 850 बच्चों को शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नीरज ग्रुप आफ स्कूल राजनांदगांव में नि:शुल्क अध्ययन कराया जा रहा है। अभिलाषा संस्था से जुड़कर दिव्यांग बच्चों की सेवा में लगे हुए हैं। उनके तमाम सेवाभावी कार्यों को देखते हुए दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज बाजपेयी को छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।
दूरदराज से आए ग्रामवासियों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की
जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में उमड़ी भीड़
जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को नागरिकों का मिला अच्छा प्रतिसाद
शासन की लोकहितकारी योजनाओं की देने के साथ छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का नि:शुल्क वितरण किया गया
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया।
जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का नि:शुल्क वितरण किया गया। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और फोटो प्रदर्शनी को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।
राज्योत्सव में पहुंचे चिखली राजनांदगांव निवासी मनोज शुक्ला एवं उनके सार्थियों ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। ग्राम टेड़ेसरा निवासी हेमलाल साहू ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर और पत्रिका प्राप्त कर खुशी व्यक्त की।
डोंगरगांव निवासी प्रेम गोस्वामी ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। राज्योत्सव देखने पहुंचे ग्राम खुटेरी निवासी खिलेन्द्र कुमार ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शासन की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से युक्त नि:शुल्क वितरित की जा रही पत्रिका एवं ब्रोसर की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि जनमन पत्रिका और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं शासन द्वारा जनहितकारी निर्णयों को विस्तृत रूप से बताया गया है। फोटो प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं अन्य नागरिक पहुंचे और सभी को नि:शुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तकों व ब्रोसर का वितरण किया गया।
विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम छत्तीसगढ़ पत्रिका में मोदी की गारंटी से संवर रहा छत्तीसगढ़ एवं विष्णु देव साय सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया गया है। पत्रिका में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक कल्याण, महिला कल्याण, आदिवासी कल्याण, युवा कल्याण, प्रशासनिक रिफॉम्र्स, आदर्श सुविधा केन्द्र, देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय, जल जीवन मिशन, श्रमिक कल्याण, रेलवे का विकास, सड़कों का विकास, हवाई सेवाओं का विस्तार, संस्कृति एवं धर्मस्व, नवा रायपुर, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, सहकारिता, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, वन कल्याण, नई औद्योगिक नीति, निवेशकों का उत्साह, खनन और ऊर्जा क्षेत्र, पर्यटन उद्योग, बस्तर में विकास, नक्सल विरोधी अभियान, नियद नेल्ला नार, नई पुनर्वास नीति, औद्योगिक विकास एवं रोजगार का बढ़ावा, विकसित भारत 2047 विजन डॉक्यूमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार सुशासन से समृद्धि की ओर ब्रोसर के माध्यम से सुशासन एवं अभिसरण विभाग, पंजीयन प्रणाली के 10 क्रांतिकारी नवाचार, नवाचार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।
69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से करेंगे अंतरित
राजनांदगांव । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खातें में अंतरित करेंगे। इस प्रकार कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
– राज्योत्सव के द्वितीय दिवस पर सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया
राजनांदगांव : गजल एवं भजन के गीतों से सजी राज्योत्सव की शाम
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के द्वितीय दिवस सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनमोह लिया।
सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभंजय चतुर्वेदी ने अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं…, राम सिया राम जय जय राम… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभंजय चतुर्वेदी की सुमधुर भजनों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
– उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.35 बजे स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.20 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे उदयाचल ट्रस्ट राजनांदगांव के भवन पहुंचेंगे और दोपहर 2.10 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 2.25 बजे उदयाचल मल्टी स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 2.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 3.35 बजे स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और उन्हें दोपहर 3.45 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक विदाई दी जाएगी। उपराष्ट्रपति दोपहर 3.55 बजे हेलीपेड पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से हेलीकाप्टर द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
– लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल – स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का करेंगे शुभारंभ राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पंचुराम सागर की शिल्प मावली माता, झिटकु-मिटकु बना आकर्षण का केंद्र
युवा शिल्पकार उर्मिला की शिल्प ‘आदन झाड़’ बनी रोचकता का विषय
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्षगांठ के मौके पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव के शिल्पग्राम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा कला (बेलमेटल शिल्प) को देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। लॉस्ट वैक्स तकनीक से तैयार होने वाली बस्तर की यह प्राचीन कला आज भी अपनी मौलिक पहचान बचाए हुए है। शिल्पग्राम में लोग ढोकरा शिल्प की मूर्तियों, सजावटी वस्तुओं और पारंपरिक आकृतियों को देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं।
स्थानीय कला को मिल रहा है बढ़ावा
प्रदेश के हर जिले से आए शिल्पकारों को इस आयोजन में अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिल्पकारों को प्लेटफॉर्म देने और स्थानीय कला को बढ़ावा देने की पहल की शिल्पकारों और आगंतुकों ने सराहना की है। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल महत्वपूर्ण रही है, जिसके चलते कलाकारों को न केवल मंच मिला है, बल्कि नए बाजार और नए खरीदारों तक पहुंच भी मिली है।
ढोकरा कला के प्रति लोगों का काफी उत्साह
कोंडागांव के भेंलवापदरपारा से आए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार पंचुराम सागर ने बताया कि राज्योत्सव जैसे भव्य आयोजन में कलाकारों को पहचान और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि लोगों में ढोकरा कला के प्रति काफी उत्साह है और वे इस कला की निर्माण प्रक्रिया और महत्व के बारे में भी पूछ रहे हैं। सागर की लोकप्रिय कृतियां मावली माता, झिटकु-मिटकु और महाराणा प्रताप जैसे उत्कृष्ट शिल्प को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बस्तर शिल्प परंपरा और प्रकृति से है जुड़ी
बस्तर के चिलकुटी गांव से आईं कु. उर्मिला की कृति ‘आदन झाड़’ भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जो उनके लिए रोचकता का विषय भी बन रही। उर्मिला ने बताया कि यह कृति बस्तर की परंपरा और प्रकृति से जुड़ी है। इसमें दीमक भिंभोरा और आदमकद शेर की आकृति जनजातीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है।
सारंगढ़ से आए श्री मिनकेटन बघेल, कृष्णचंद और रायगढ़ के एकताल के श्री रघु झारा भी अपनी झारा शिल्प के साथ शिल्पग्राम आए हैं, इनके स्टॉल्स पर भी अच्छी भीड़ देखी जा रही है। झारा शिल्पकारों द्वारा निर्मित झारा शिल्प लोगों को लुभा रहा है l
बांस शिल्प लोगों का खींच रहा है ध्यान
बिलासपुर जिले के सीपत से आए रमेश कुमार धुलिया अपनी बांस शिल्प कृतियों टुकनी, पर्रा, की-होल्डर और फ्लॉवर पॉट के साथ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से उन्हें अपनी कला को अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला है और लोग भी खुशी से खरीदारी कर रहे हैं।
राज्य सरकार शिल्पकारों को सशक्त बनाने उपलब्ध करा रहा है बाजार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शिल्पकारों को सशक्त बनाने और स्थानीय कला को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। राज्योत्सव में आए शिल्पकारों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से उन्हें प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है, शिल्पकार को बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपनी कला को आगे बढ़ाने के लिए और उत्साहित होते हैं।
राजनांदगांव। मोहारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 3 दिवसीय माघी पुन्नी मेला का आयोजन 4, 5 और 6 नवंबर 2025 को किया जाएगा। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस राजनांदगांव ने तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।
एडवायजरी के अनुसार—
दल्लीराजहरा की ओर से आने वाले भारी वाहन हल्दी तिराहा से डायवर्ट होकर सुरगी–खुटेरी मार्ग से नेशनल हाईवे में जाएंगे।
अर्जुन्दा की ओर से आने वाले वाहन सुरगी चौक से डायवर्ट होकर खुटेरी होते हुए निकलेंगे।
राजनांदगांव से बालोद व दल्लीराजहरा की ओर जाने वाले भारी वाहन मोहारा बायपास से डायवर्ट होकर डोंगरगांव, खुज्जी, जेवरतला मार्ग से बालोद जाएंगे। छोटे वाहन जंगलपुर, रामपुर, सिंगपुर चौक से मेढ़ा, सोनेसरार, छुईखदान, कमरतरा होकर बालोद रोड में निकलेंगे।
मोहारा बायपास से मनकी, खुटेरी, भर्रेगांव, आरला, मोखला होते हुए सुरगी, कुम्हालोरी मार्ग से गुण्डरदेही की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी।
मोहड़ से सिंगदई की ओर आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
मेले में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं —
शहर की ओर से आने वाले वाहन: पार्किंग नं. 1 (समृद्धि कॉलोनी), नं. 2 (वेयरहाउस), नं. 3 और नं. 7 (लक्ष्मी मार्केट)।
मोहड़ की ओर से आने वाले वाहन: पार्किंग नं. 6।
हल्दी की ओर से आने वाले वाहन: पार्किंग नं. 4 और 5, नदी पुल के पहले।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्दिष्ट मार्गों और पार्किंग का पालन करें, ताकि मेले के दौरान यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे।