DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह बच्चों की कला और कलम ने दिया सुरक्षा का संदेश

जगदलपुर, अग्नि सुरक्षा के प्रति समाज को सजग बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अभियान के के तहत 15 एवं 16 अप्रैल को निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बच्चों के निबंधों में न केवल आग से बचने के तकनीकी तरीके शामिल थे, बल्कि समाज को सतर्क रहने का एक सशक्त संदेश भी छिपा था। उनकी वैचारिक गहराई ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

       इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार 16 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को रंगों और संदेशों से सरोबार कर दिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जमीन पर रंगों के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया। किसी ने अग्निशमन यंत्रों की आकृति बनाई तो किसी ने सुरक्षा ही बचाव है के संकल्प को रंगों के जरिए उकेरा। दोनों ही दिनों के कार्यक्रमों में बच्चों ने जिस ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वह सराहनीय रहा। बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जागरूकता की यह मशाल आने वाली पीढ़ी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। विद्यालय प्रशासन और अतिथियों ने बच्चों के इस हुनर की जमकर सराहना की और उन्हें भविष्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रोत्साहित किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button