CG : 151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को …
रायपुर । सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे वृंदावन हॉल में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा (उच्च शिक्षा, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री) शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापिका स्मिता सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी), डॉ. रूपेंद्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी, राजभवन), डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, रेखा गुल्ला, शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, दीपाक्षा जैन, बुलाकी वर्मा, पीयूष जैन और मुस्कान खंडेलवाल शामिल हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में इट्सा अस्पताल और चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मंच प्रदान कर उनका सम्मान करना और दूसरों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना है।



