छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandagoan : आत्मनिर्भरता के मंत्र को जन.जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।

अंबागढ़ चौकी, अंबागढ़ चौकी मंडल के रेस्ट हाउस में आत्मनिर्भरता के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास में पंडरिया की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती का आगमन हुआ।

इस दौरान जिला के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ढालसिंह कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू, चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, महामंत्री विमल यादव,चंदन उपाध्याय, मानपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला महामंत्री नरसिंह भंडारी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण यादव, जिला मंत्री भारत भूषण राजपूत, अवधेश त्रिपाठी, देवनारायण कुंभकार, अज्जू, अम्बर जोशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता सहित जिले के व सभी मंडलों के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बोहरा व रामजी का स्वागत किया। इसके बाद विधायक बोहरा, भारती उपस्थिति में जिला अध्यक्ष वर्मा के साथ प्रेस वार्ता किया। जिसका उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करना था। बोहरा ने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प का प्रतीक है। इसका उद्देश्य भारत को आयात पर निर्भरता कम करके, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देकर और नवाचार को प्रोत्साहित करके एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाना है।

मेक इन इंडिया को अपनाने के लिए किया गया प्रेरित युवाओं से मेक इन इंडिया को अपनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। अभियान के विभिन्न पहलुओं को रखा, जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को प्रोत्साहन: छोटे और मझोले उद्योगों को वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन दिया गया, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। देश में निर्मित उन्नत हथियार और रक्षा उपकरण भारतीय नौसेना में शामिल किए गए हैं, जिससे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। किसानों और ग्रामीण श्रमिकों के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई। हर घर तक स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल का संदेश पहुंचाने के लिए संकल्प रथ और पैदल मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.