छत्तीसगढ़

CG : कोण्डागांव सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत…

कोण्डागांव । सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव के पास रविवार की रात खड़े ट्रक से लगातार दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद उसी खड़े ट्रक से एक स्कॉर्पियो वाहन भी टकरा गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक सीजी 27 एच 1725 में सवार पुसावंद गांव निवासी श्यामलाल बघेल (39) अपनी पत्नी धनई बघेल (25) और 5 वर्षीय पुत्र रियांशु के साथ बड़ेबेंदरी मेला से लौट रहे थे।

इसी दौरान बनियागांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमक्यो 2272 के पीछे जा घुसी। हादसे में श्यामलाल बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ समय बाद कांकेर से भैरमगढ़ लौट रही एक स्कॉर्पियो भी उसी खड़े ट्रक से टकरा गई। वाहन में सवार पति-पत्नी और चालक मौजूद थे, जिनमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button