छत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

CG : आग बुझाने के दौरान नगर सेना का जवान घायल …

बलौदाबाजार. भाटापारा के हटरी बाजार स्थित एक बिल्डिंग के कपड़े और मोबाइल की दुकान में गुरुवार देर रात आग भड़क गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इस दौरान अचानक वह बिल्डिंग धराशाई हो गई. इस दौरान नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के एक अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, हटरीबाजार में देर रात बाबूलाल बत्रा की कपड़े की दुकान और एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई. गर्मी और तेज हवाओं के कारण यह आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में इसने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर भाटापारा शहर थाना प्रभारी अमित पाटले सहित अन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया. इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए नगर सेना बलौदाबाजार, भाटापारा दमकल, अंबुजा सीमेंट रवान और अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी की फायर टीमों ने मिलकर मोर्चा संभाला. बचाव कार्य के दौरान, दुकान की पुरानी बिल्डिंग आग की तपिश न झेल पाने के कारण अचानक भरभराकर ढह गई. इस हादसे में आग बुझाने में जुटे बलौदाबाजार नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें