छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : पुलिसकर्मी ने जमीन विवाद सुलझाने मांगी रिश्वत, सस्पेंड…

जांजगीर चांपा । जिले में रूपए की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित प्रधान आरक्षक का नाम रमेश त्रिपाठी है। एसपी ने मामले की जांच करने के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को निर्देश दिए हैं। दरअसल, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी द्वारा चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग की थी।

मामले की शिकायत व जानकारी मिलते ही जिले के SP विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी करेंगे।

यह भी पढ़े पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश में जिले में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जांजगीर में जनरल परेड के पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें