
छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : राष्ट्रपति मुर्मू की ओडिशा और छत्तीसगढ़ की 6 दिवसीय यात्रा आज से …
रायपुर/ओड़िशा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 7 फरवरी 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ का छह दिवसीय दौरा करेंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, आदिवासी कल्याण, संस्कृति को बढ़ावा और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना है। राष्ट्रपति मुर्मु आज शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। 3 फरवरी को वह बालासोर में फकीर मोहन विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं वह विश्वविद्यालय के नए बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगी। यह कदम पूर्वी भारत में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।






