
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : जनता कॉलोनी की सड़क बदहाल हो चुकी, डामरीकरण कराने की जरूरत…
राजनांदगांव | लखोली जनता कॉलोनी की रोड में डामरीकरण कराने की जरूरत है। यहां की रोड क्षतिग्रस्त हो गई, डामर उखड़ चुका है जिससे कई जगह गड्ढे बन गए हैं। यहां से आवाजाही करने वाले वार्डवासी परेशान रहते हैं। सालों से यहां रोड का डामरीकरण नहीं किया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। यहां डामरीकरण होने से हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे और लोगों को राहत मिलेगी।




