Breaking News: दिसंबर 2025 में SBI, ICICI, Axis, HDFC और Canara Bank FD Interest Rate अपडेट
भारतीय निवेशकों का सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। जब भी सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की बात आती है, तो लोग सबसे पहले एफडी की ओर रुख करते हैं। हाल ही में RBI द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद देश के कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने दिसंबर 2025 में अपनी FD ब्याज दरों को अपडेट किया है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI FD Rate) ने 15 दिसंबर से अपनी एफडी ब्याज दरों में कटौती की है, जबकि Axis Bank ने 16 दिसंबर से नई दरें लागू की हैं। ऐसे में अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी हो जाता है। फिलहाल देश के कई बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज (FD Interest Rate Update) ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं ताजा ब्याज दरें—
SBI Bank FD Interest Rates
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 15 दिसंबर 2025 से एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों की ब्याज दर 6.45% से घटाकर 6.40% कर दी है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 6.95% से घटकर 6.90% हो गई है। इसके अलावा, SBI बैंक 180 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 5.65% ब्याज दे रहा है, जबकि 210 दिन की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.15% ब्याज दिया जा रहा है। अन्य अवधि की ब्याज दरों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
ICICI Bank FD Rate Update
ICICI बैंक ने भी एफडी ब्याज दरों में बदलाव करते हुए 16 दिसंबर 2025 से नई दरें लागू कर दी हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, 185 दिन से 1 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 5.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.00% ब्याज दिया जा रहा है।
Axis Bank FD Rates
SBI और ICICI के साथ-साथ Axis Bank ने भी 16 दिसंबर 2025 से फिक्स्ड डिपॉजिट की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.35% तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, 88 दिन से 3 महीने 24 दिन की FD पर आम ग्राहकों को 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.00% ब्याज दिया जा रहा है। फिलहाल Axis Bank की ब्याज दरें HDFC Bank से अधिक मानी जा रही हैं।
Canara Bank FD Rates
केनरा बैंक ने रेपो रेट में कटौती के बाद भी अपनी एफडी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक अभी भी पुरानी दरों पर एफडी ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 3% से 6.65% तक ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हैं।
HDFC Bank FD Interest Rates
HDFC बैंक ने भी एफडी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक अभी पुरानी ब्याज दरों पर ही एफडी ऑफर कर रहा है। HDFC बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7.10% तक ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 25 जून 2025 से लागू हैं।






