छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं के मोर्चे पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। रेलवे द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक माल ढुलाई, यात्री टिकट, पार्सल और कड़े टिकट चेकिंग अभियान के दम पर मंडल ने शानदार राजस्व बंटोरा है।

इस दौरान रेलवे ने केवल ट्रेनों के संचालन से ही कमाई नहीं की, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की है। नागपुर मंडल ने विशेष टिकट जांच अभियान के तहत 40 हजार से ज्यादा नियम तोड़ने वाले यात्री पकड़े गए। टिकट चेकिंग स्टाफ ने बिना टिकट, अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए लगेज के 40,179 मामले पकड़े।

इनसे जुर्माने के रूप में 2.14 करोड़ की वसूली की गई। ट्रेनों और स्टेशनों पर धूम्रपान करने वाले 96 लोगों को दबोचा गया और उनसे 19,200 रुपए का जुर्माना लिया गया। सबसे बड़ी आय माल ढुलाई से हुई। रेलवे ने कुल 1.61 मिलियन टन माल लोड किया, जिससे 158.29 करोड़ का भारी-भरकम राजस्व मिला।मई में कुल 24.1 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे मंडल को 29.49 करोड़ की आय हुई। मई 2025 की तुलना में इस बार यात्री आय में 11.28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें