
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : धौराभांठा स्कूल में 9वीं का 63 प्रतिशत परिणाम…
तुमड़ीबोड़ , संत कबीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धौराभांठा में 9 अप्रैल को प्राचार्य भूपेश कुमार साहू, सभी शिक्षकों की उपस्थिति में परीक्षाओं के परिणाम घोषित किया। कक्षा नवमी से मारिया 82. 60 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, तोएस कुमार के 80.02 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा भारती ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त की।
इस प्रकार नवमी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 63 प्रतिशत रहा। वहीं कक्षा 11वीं से सोनम 84. 12 प्रतिशत के साथ प्रथम, ओमकार 80.20 प्रतिशत द्वितीय तथा आमनी बंजारे 76.20 प्रतिशत के साथ शाला में तृतीय स्थान प्राप्त की। इस प्रकार कक्षा ग्यारहवीं में उत्तीर्ण प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक दसवीं एवं 12वीं का कक्षा प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगा।



