छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सोलर पंप लगाने के बाद भी नहीं मिल रहा है पानी, पिकअप में ड्रम सेट कर ला रहे ग्रामीण…

अंबागढ़ चौकी , बढ़ती गर्मी के बीच लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के दिनों में जल स्तर का नीचे जाना सामान्य प्रक्रिया है परंतु ऐसे समय में लोगों को मूलभूत की आवश्यकता वाले संसाधन का पूर्ति कराना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए किन्तु प्रशासन के निष्क्रियता के कारण ग्रामीण पानी के अभाव में तरस गए हैं। ज्यादातर जगहों में पानी की समस्या आम बात हो गई है।

इस दिशा में ना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ध्यान दे पा रही है और ना ही क्रेडा विभाग मुस्तैद है। पूरे जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर क्रियाशील जल प्रदाय प्रशासन का खोखला दावा साबित हो रहा है। विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम मजियापार में क्रेडा विभाग के द्वारा सोलर लगाया है परन्तु पानी की पर्याप्त वितरण नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्रीय जनपद सदस्य महेश कुंजाम ने बताया कि गांव में 300 को आबादी है जिन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सोलर पंप से नहीं के बराबर पानी की पूर्ति हो रही है। विभागीय कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद भी जल समस्या से निजात नहीं मिल रही है। इसी प्रकार हिद्दड़ में भी 400 की आबादी निवास करती है परंतु जल जीवन मिशन के तहत वहां भी कनेक्शन तो दिया गया है किंतु पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

जल्द ही समाधान किया जाएगा: एसडीएम मोहला ने डॉ. हेमेंद्र भूआर्य ने कहा कि कुछ स्थानों से शिकायतें मिली है, मामले की जांच कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

बिजली बंद रहने से जल प्रदाय सिस्टम प्रभावित मेंटेनेंस के नाम पर घंटों-घंटों बिजली गुल होने से भी जल प्रदाय सिस्टम में दिक्कत होता हैं। बिजली विभाग आए दिन मेंटेनेंस व ओवरलोड के चक्कर में बिजली सप्लाई रोक देती है। ग्रामीण प्रायः सुबह व शाम दो समय पानी का उपयोग ज्यादा करते हैं परंतु इसी समय में बिजली सप्लाई बंद होने से पानी की भी आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है। दोनों विभाग के समन्वय से समस्या का समाधान होगी।

मानपुर में पिकअप से लाकर पी रहे पानी ग्राम पंचायत मानपुर वार्ड नं 16 के वार्डवासी 10 दिन से अधिक पिकअप से पानी ला रहे हैं तब जाकर पानी की आपूर्ति हो पा रही है। प्रशासन व ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली से खफा ग्रामीण बाकायदा पिकअप में ड्रम सेट करके उसमें पानी भर कर ला रहे हैं और प्रशासन को ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। पंचायत के वार्ड पंच भी पंचायत प्रशासन में पानी की समस्या को लेकर उग्र हैं, परंतु अभी तक सुधार के आसार नहीं है। ग्रामीण अपनी सुविधा से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button