
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बनी…
राजनांदगांव | भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। नवगठित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ को दायित्व प्रदान किया गया है। वहीं महामंत्री वैशाली साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर पायल जैन, वर्षा गेडाम, मधुस्मिता साहू, तेजमाला देशमुख, नेहा जैन, संध्या देवी चन्द्रवंशी, मीना यादव को दायित्व प्रदान किया गया है।
इसी क्रम में जिला मंत्री पद पर राजेश्वरी साहू, संगीता मिश्रा, सीता वैष्णव, अलका साहारे, सुहासिनी छीरसागर, कुमारी देवांगन सहित आभा श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी है।



