
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : छात्र संघ चुनाव कराने एनएसयूआई ने की मांग…
राजनांदगांव | एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेश पर जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल को छात्र संघ चुनाव कराने ज्ञापन सौंपा गया।
अमर झा ने बताया छात्र संघ चुनाव बंद हुए 10 साल हो गए हैं। छात्रों की तरफ से चुनाव कराने की मांग उठ रही है। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार छात्र संघ चुनाव कराने रुचि नहीं दिखा रही, जिसका हम विरोध करते है।



