
राजनांदगांव : अटल आवास के पीछे अवैध निर्माण तोड़ा, केबल की जब्ती…
राजनांदगांव , शहर में अवैध निर्माण के अलावा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को पहले समझाईश दी गई थी। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर अवैध अतिक्रमण को तोड़ने और हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसकी क्रम में अतिक्रमण दस्ते ने केशर नगर अटल आवास के पीछे अवैध निर्माण तोड़ा है। शंकरपुर पानी टंकी के पास अवैध होर्डिंग बोर्ड हटाया। कालोनी में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त करने पर केबल जब्ती कर कार्रवाई की गई।
चौराहों एवं रोड में अतिक्रमण कर अनधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है, दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईश देने के निर्देश दिए। निगम का दस्ता निरीक्षण कर कार्यवाही कर रहा है। आज की कार्रवाई में केशर नगर में निर्मित अटल आवास के पीछे नाली के उनपर अवैध निर्माण से पानी निकासी बंद होने से निर्माण को तोड़ा गया।



