
राजनांदगांव : सड़क जर्जर: ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया…
राजनांदगांव , जिले के सिंगारपुर और मेंढा मार्ग की बदहाली से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। जिला पंचायत सदस्य विभा साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सड़क मरम्मत की मांग की।
विभा साहू ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 2016 में बनी मेंढा-सिंगारपुर सड़क का बीते 9 वर्षों से मरम्मत नहीं हुआ है। वहीं 2022 में बनी अर्जुनी-मेंढा सड़क मात्र ढाई साल में ही जर्जर हो गई है।
मेंटेनेंस राशि उपलब्ध होने के बावजूद मरम्मत नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच और ब्लैक लिस्टेड ठेकेदारों को निविदा से बाहर रखने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान सरपंच रेखा लाल निषाद, रेखा राम निषाद, ग्राम अध्यक्ष जितेंद्र नेताम सहित सिंगारपुर और मेंढा के ग्रामीण उपस्थित रहे।
