महासमुंद । जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
राजनांदगांव, सुकुलदैहान पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर ने हादसे में हुई मौत की पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि चौकी क्षेत्र के ग्राम लिटिया में सोमवार की शाम लगभग 6ः15 बजे स्कूटी सवार गोपाल वर्ल्यानी पिता घनश्याम (69) निवासी सिंधी कॉलोनी राजनांदगांव अचानक अपनी स्कूटी से गिर पडे़। उनके सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि यह ज्ञात नही हो पाया कि कि मृतक किसी मवेशी से टकराया या किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, पुलिस आस पास के फुटेज खंगालने लगी है ताकि सही कारण का खुलासा हो सके ।
Lokesh Sharma | Editor
Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.