
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : 3 बदमाशों ने कॉलेज के स्टूडेंट को पेट्रोल के लिए मांगे पैसा, न देने पर चाकू से किया हमला…
राजनांदगांव, पेट्रेल के लिए रुपए नहीं देने पर आयुर्वेदिक कॉलेज के स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में स्टूडेंट को गंभीर चोटे आई है। जिसे रायपुर रेफर किया गया है।
घटना को तीन मोपेड सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना मंगलवार की है। जानकारी मुताबिक आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र टेक प्रसाद सुबह कॉलेज जाने निकला थाए तभी तीन मोपेड सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। तीनों ने उससे पेट्रोल डालने के लिए रुपए देने की मांग की। लेकिन टेकप्रसाद उन्हें पहचानता नहीं थाए इसलिए रुपए देने से मना कर दिया।
आरोपी उससे जबरन उगाही का प्रयास करने लगे। लेकिन जब टेक प्रसाद ने रुपए नहीं दिए तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। टेक प्रसाद को मेडिकल कॉलेज हांस्पिटल लाया गयाए जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।



