
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : दोपहियों के मनमानी पार्किंग से लग रहा जाम…
राजनांदगांव | शहर के बाजार क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की मनमानी पार्किंग पर सख्ती नहीं हो रही है। इससे इन सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। त्योहारी सीजन में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की थी।
अब अभियान बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से मानव मंदिर चौक, जय स्तंभ चौक सहित प्रमुख हिस्सों में सड़क किनारे मनमाने ढंग से दुपहिया वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है।

