छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : हिंदू जागरण मंच ने गुरु घासीदास जयंती मनाई। इस दौरान मनखे-मनखे एक समान, जय सतनाम के नारे लगाए गए…

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ खंड के ग्राम बधियाटोला में हिंदू जागरण मंच ने गुरु घासीदास जयंती मनाई। इस दौरान मनखे-मनखे एक समान, जय सतनाम के नारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संत गुरु घासीदास बाबा को नमन किया। हिंदू जागरण मंच के वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु घासीदास ने समाज को समानता, सत्य और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

मंच ने कहा कि संत गुरु घासीदास समस्त हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश को समृद्ध, सशक्त और समानता युक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विशाल सुराणा, अभिषेक अग्रवाल, निखिल शर्मा, राजेश चौहान, सचिन सोनकर, जय मेश्राम, अजय शर्मा, सविता दरगड, अलका सहारे, लक्ष्मी यादव, सुलभा सिंह, उमरावती शाह आदि मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.