छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: बिजली तार हटवाने के विवाद में छात्रा और मां को जान से मारने की धमकी
राजनांदगांव। वार्ड नंबर 42 शिवनगर, बसंतपुर निवासी एक छात्रा ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच वह अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान भोलाराम साहू और हितेश गुप्ता उनके घर आए और यह कहते हुए विवाद करने लगे कि उन्होंने बिजली विभाग में आवेदन देकर पोल में लगे करेंट तार हटवा रहे हो।
गाली-गलौज और घर तुड़वाने की धमकी, पीड़िता व मां दहशत में
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं, जान से मारने और घर तुड़वाने की धमकी दी, साथ ही मोहल्ले से बाहर निकालने की भी बात कही। हालांकि किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई, लेकिन धमकियों से वह और उसकी मां डर गईं। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: जिला अस्पताल चौक के पास ठेले पर शराब पीने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार



