Rajnandgaon: चाकू लहरा कर राहगीरो को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही, चाकू किया गया जप्त
⁕ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।
⁕ वाद विवाद कर शांति भंग करने वाले 02 बदमाश के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 19.01.2026 को रात्रि मे पेट्रोलिंग दौरान चिखली हनुमान मंदिर के पास मे एक व्यक्ति के द्वारा चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे की सूचना पर आदतन बदमाश तुलसी उर्फ छोटू शर्मा पिता गणेश शर्मा उम्र 28 साल साकिन चिखली दीनदयाल नगर अटल आवास चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को मौके पर धारदार चाकू लहराते रंगे हाथ पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू, जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इसी प्रकार अभियान कार्यवाही मे दिनांक 19.01.2026 को रात्रि मे मोहल्ले के लोगो के साथ झगड़ा विवाद कर अशांति फैलाने वाले बदमाश 01. सुधीर नायडू पिता गप्पू नायडू उम्र 19 साल साकिन दीनदयाल नगर अटल आवास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02.योगेश कुमार मड़ामे पिता हेमराज मड़ामे उम्र 27 साल साकिन शांतिनगर अम्बेडकर चोक वार्ड नं. 11 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को शांति भंग करने की अंदेशा पर बदमाशो को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

टीप:- क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, अरविंद साहू, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, जितेन्द्र कश्यप, तामेश्वर भुआर्य, नागेश्वर साहू एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक अपचारी बालक सहित 05 आरोपी गिरफ्तार






