छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राशन कार्ड योजना के अंतर्गत परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाइसी कराना अनिवार्य…

राजनांदगांव । भारत सरकार ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाइसी कराना अनिवार्य किया है। ई-केवाइसी नहीं होने के कारण हितग्राहियों का राशन अटक गया। बड़ी संख्या में हितग्राही पीडीएस की दुकानों में पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां खासकर बच्चों और बुजुर्गों का फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने के कारण उनकी ई-केवाइसी कराने में समस्या आ रही है। पीडीएस संचालकों को ई-केवाइसी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकतर एपीएल कार्डधारी ई-केवाइसी कराने नहीं पहुंच रहे हैं।

राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के हितग्राहियों का 100 प्रतिशत ई-केवाइसी कराने कहा गया है। हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना जरूरी है। जानकारी गलत दर्ज होने पर प्रमाणित नहीं होने पर आधार प्रमाणीकरण से राशन वितरण में समस्या बनी रहती है। विभाग में जिन हितग्राहियों के डेटा बेस दर्ज है उनके आधार की जानकारी प्रमाणी करण ई-केवाइसी के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है। पीडीएस की दुकानों ई-पॉश मशीनों से ईकेवाइयी की जा रही है।

ई-केवाईसी के बाद भी इस माह नहीं देंगे राशन जिले में 496 पीडीएस दुकानें है। कुल 2 लाख 60 हजार हितग्राही है। सदस्य के रूप में 9 लाख 57 हजार हितग्राहियों में से 8 लाख 43 हजार ने ई-केवाइसी करा ली है। लेकिन इस माह ई-केवाइसी करा लेने के बाद भी दिसंबर में राशन नहीं मिलेगा। अफसरों का कहना है शासन स्तर से कार्डों को ब्लॉक किया गया और उसमें इस माह के राशन का आवंटन नहीं दिया गया ऐसे में राशन नहीं मिल रहा। इसमें एक सदस्यीय बुजुर्ग़ एपीएल कार्डधारी भी शामिल है जिनका फिंगर मैच नहीं होने से उनका राशन अटक गया है।

प्रमुख 12 सूत्रीय मांगों पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन फोटोग्राफी बंद करने, दैनिक खरीदी सीमा बढ़ाने, अवैध वसूली बंद करने, गिरदावरी व पंजीयन विसंगति दूर करने, ऋण अदायगी करने के बाद ऋण दिए जाने में कटौती नहीं करने, समर्थन मूल्य बढ़ोतरी का लाभ देते 3286 की दर से एकमुश्त भुगतान के साथ 117 रुपए अंतर की राशि का भुगतान, राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगातान, रबी सीजन में धान को दबाव पूर्वक हतोत्साहित नही करने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

फिंगर मैच नहीं होने पर फेस ई-केवाईसी होगी खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया शासन ने ई-केवाइसी कराना अनिवार्य किया है। कितनों को राशन नहीं मिला अभी आंकड़ों में यह बताना मुश्किल है। अभी कार्ड निरस्त नहीं हुए, समय दिया गया है। प्रक्रिया जारी है और पीडीएस संचालकों को तेजी लाने कहा गया है। ई-पॉशीन में फिंगर मैच नहीं होने पर मोबाइल में एप डाउनलोड कर लोग घर बैठे फेस ई-केवाइसी करा सकते है। अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर इसका प्रचार कर रहे और इसकी जानकारी दी जा रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.