
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डोंगरगांव पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया…
राजनांदगांव. डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्णा पाटले ने अपने टीम के साथ गश्त और पेट्रोलिंग अभियान को तेज किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले और अवैध गतिविधियों में संलिप्त चार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायलय में पेश किया। आरोपी घनश्याम साहू (42 वर्ष), यशवंत पटेल (35 वर्ष), मंगलचंद पटेल (36 वर्ष) और डामनलाल सहारे (48 वर्ष) सभी निवासी गिदर्री गांव के खिलाफ धारा-170/126,135(3) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।






