राजस्थानराज्‍य

जयपुर समेत कई शहरों में सक्रिय चोरी गैंग पकड़ी, तीसरा आरोपी फरार

जयपुर

जयपुर ने कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान और नकदी चोरी करने वाली गैंग का खुलासा हुआ है. जयपुर पूर्व जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय ‘गुलेल गैंग' ने 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जवाहर नगर थाना और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. आरोपी संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देते थे. इन आरोपियों ने शहर के जवाहर नगर, कानोता, जामडोली, अशोक नगर, श्याम नगर सहित अन्य इलाकों में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया. इसके अलावा दौसा, अलवर और नीमच जैसे क्षेत्रों में भी इस गिरोह की सक्रियता सामने आई है.

पहले रेकी और फिर वारदात को अंजाम
एक आरोपी स्कूटी से पहले रेकी करता था और गाड़ियों में बैग या कीमती सामानों चिन्हित करता था. इसके बाद दूसरा आरोपी पावर बाइक पर मौके पर पहुंचकर गुलेल से पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ता और सामान निकालकर दोनों तुरंत फरार हो जाते थे. पुलिस की टीम ने करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. जांच के दौरान, 80 होटल और गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई. तकनीकी विश्लेषण और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

2 आरोपी गिरफ्त में, तीसरा फरार
गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज आलम उर्फ अमनराज सिवान (बिहार) और रोहित कृष्णा तमिलनाडु का रहने वाला है. दोनों फरीदाबाद में किराये पर रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी परमजीत यादव फरार है, जिसकी तलाश जारी है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा करने और चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है.

18 अप्रैल को जयपुर आए आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद ओएलएक्स के जरिए स्कूटी और बाइक खरीदकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपी ने 16 अप्रैल को दिल्ली से गाड़ी ली और 18 अप्रैल को जयपुर पहुंचे. इसके बाद 20 अप्रैल तक चोरी की वारदात करते रहे.  

इन इलाकों में की चोरी
    18 अप्रैल: जामडोली, कानोता और अशोक नगर में नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी.
    19 अप्रैल: सी स्कीम, सोडाला, महेश नगर और श्याम नगर में कई स्थानों पर वारदात.
    20 अप्रैल: अजमेर रोड स्थित होटल हाईवे किंग और सी स्कीम में भी चोरी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button