छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर का चुनाव तीन अक्टूबर को
राजनांदगांव, एक अक्टूबर। बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर में नये अध्यक्ष का चुनाव तीन अक्टूबर रविवार को कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव मतदान प्रक्रिया से किया जावेगा।
अध्यक्ष पद हेतु समाज के तीन उम्मीद्वार श्री लक्ष्मण भिमटे, श्री प्रवीण नोन्हारे एवं श्री राहुल खोब्रागढ़े है। चुनाव दिनांक 03.10.2021 रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रज्ञा बुद्ध विहार तुलसीपुर में मतदान संपन्न किया जावेगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 एवं 19 के बौद्ध समाज के पात्र मतदाता (जिनकी उम्र 18 से अधिक है) भाग ले सकेंगे। मतदान कार्य पश्चात उसी दिन मतगणना प्रज्ञा बुद्ध विहार तुलसीपुर में कर विजयी उम्मीदवार की घोषणा की जावेगी।
यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नागदेवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।