छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट आज दोपहर जारी किए जाएंगे …

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर डालकर देख सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से नतीजों की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस साल 10वीं 12वीं के कुल 5.66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर परिणाम की तिथि व समय की जानकारी दी।

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं व 12वीं वोकैशनल का रिजल्ट 7 मई 2024 को जारी किया गया था। पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था जबकि 12वीं में 81.87 प्रतिशत पास हुए थे। सीजी बोर्ड 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था। आपको बता दें कि सीजी बोर्ड में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का नियम है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button