
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सूखे कचरे में आग लगाने से आगजनी का खतरा…
राजनांदगांव | शहर में कई जगह आबादी और बस्ती इलाकों में डंप सूखे कचरे का नष्टीकरण करने इसमें आग लगाई जा रही है। ऐसे में आगजनी का खतरा बना रहता है। तेज हवा के कारण इसकी चिंगारी अन्य आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाती है।
वहीं प्रदूषण फैलता है। इस खतरे से बचने यहां आग नहीं लगाने की जरूरत है। पार्षदों एवं निगम को सूचना देकर वहां से कचरा उठाया जा सकता है।



