छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : नोटिस देकर 7 दिन के भीतर मकान खाली करने का फरमान सुनाया, 200 परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा…

राजनांदगांव, लखोली अटल आवास के 200 परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वहां एकत्रित होकर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। निगम की कार्रवाई के खिलाफ लखोली अटल आवास में आक्रोश है। करीब 200 गरीब परिवारों को बेघर करने की तैयारी के विरोध में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निगम ने 18 नवंबर 2025 को नोटिस चस्पा कर 7 दिन के भीतर मकान खाली करने का फरमान सुनाया था। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि तय समय में मकान खाली नहीं करने पर बल प्रयोग कर हटाया जाएगा।

अटल आवास में रहने वालों ने बताया कि पहले यहां आवास की कीमत 75 हजार तय की गई थी। लेकिन अब निगम ने इसे बढ़ाकर 2 लाख 75 कर दिया। साथ ही पूरी राशि एकमुश्त जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। गरीब परिवार इतने पैसे देने की स्थिति में नहीं है। निगम उन्हें बैंक से फाइनेंस कराने मजबूर कर रहा है। बैंक में ब्याज सहित रकम दोगुने से ज्यादा होगी। लोगों का कहना है कि यह योजनाबद्ध तरीके से गरीबों पर आर्थिक हमला है। अटल आवास के लोगों ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अभिमन्यु मिश्रा, संदीप सोनी, दीनू सोनकर आदि मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.