
छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : डंगनिया 10 लाख की लूट मामले में रायपुर पुलिस को मिली सफलता …
रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस लूट को एक अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया। इस गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर ले आई है। यह गिरोह 5 लोगों का था। इनमें से दो लोगों ने बाइक से टाटीबंध की गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू की रैकी और पीछा किया। इसके बाद डंगनिया में वारदात की। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने 10 लाख को हवाला की रकम समझकर लूटा था। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पांच महीने में यह सबसे बड़ी लूट थी। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगी।

