
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में बांटी साइकिल…
राजनांदगांव| बजरंगपुर नवागांव हाईस्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत कर योजना के तहत साइकिलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यों के साथ पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल का अनुशासन मानना चाहिए, नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। प्राचार्य ममता झा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। नियमित स्कूल भेजें। कार्यक्रम में पार्षद एवं चेयरमैन सावन वर्मा, मनीष जैन, अफजल खान, भीषम देवांगन, रमेश देवांगन, बिशनाथ साहू, सरिता यादव, पूर्णिमा यादव, उषा वर्मा, खेमलाल साहू मौजूद थे।

