छत्तीसगढ़
CG : दूल्हे की अंकसूची देखकर शादी रोकी गई …
कोंडागांव। विश्रामपुरी में प्रशासन ने बाल विवाह रुकवाकर बड़ी कार्रवाई की है। 18 वर्ष 3 माह के युवक का विवाह तय किया गया था। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम पहुंची। दस्तावेजों और अंकसूची की जांच की गई। जन्मतिथि के आधार पर युवक विवाह योग्य आयु से कम मिला। इसके बाद दोनों पक्षों को कानून की जानकारी दी गई। बाल विवाह के दुष्परिणाम भी समझाए गए। परिजनों ने निर्धारित आयु पूरी होने तक विवाह टालने पर सहमति दी। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों और बुजुर्गों की मौजूदगी में समझाइश दी गई।।समय रहते कार्रवाई से एक और बाल विवाह रुक गया। प्रशासन ने जागरूकता बढ़ाने की बात कही है।



