
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
मोहला : कोड़ेमरा स्कूल में नए बच्चों का मुंह मीठा कराया…
मोहला | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेमरा (संकुल मोतीपुर) में शनिवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला परिवार, शाला प्रबंध समिति, सरपंच व ग्रामीणों ने कक्षा पहली व छठवीं के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत मुंह मीठा कर निशुल्क स्कूल ड्रेस व पाठ्य पुस्तक वितरण किया। सभी बच्चों को महिला समूह ने न्योता भोज कराया।
शाला प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी बच्चों को मिठाई वितरण किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोड़ेमरा सरपंच अश्वन छेदैया, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सिताब कोलियारे, जागेश्वर मानकर, अयोध्या सिन्हा, मुंशीलाल परसाई, प्रधान पाठक कोड़ेमरा, शिक्षक केवल साहू आदि मौजूद थे।



