छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. रमन ने पद्मश्री फूलबासन से मिलकर कुशलक्षेम जाना…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ग्राम चवेली पहुंचकर पद्मश्री फूलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना। उनके साथ घटित दुखद और अप्रिय घटना की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन यादव के साथ हुई यह अप्रिय घटना चिंताजनक है। पुलिस की सक्रियता से उनका जीवन सुरक्षित हो सका। उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए कलेक्टर और एसपी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की लाखों महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ रही है।

नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने वाली पद्मश्री फूलबासन यादव के साथ हुई यह अप्रिय घटना टल गई। आगे भी समर्पित भाव से कार्य करते रहें। उन्होंने कहा हम सभी हिम्मत बढ़ाने आपके साथ हैं। जब जरूरत होगी सरकार से मदद मिलेगी। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस विभाग की तत्परता एवं सक्रियता से की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। पद्मश्री फूलबासन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें