
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नीलकंठ एलबी नगर तो अमिय डोंगरगढ़ ट्रांसफर…
राजनांदगांव | प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अमिय श्रीवास्तव को लाल बहादुर नगर से प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ पदस्थ किया गया है।
वहीं नीलकण्ठ जनबंधु को डोंगरगढ़ से तहसीलदार लाल बहादुर नगर भेजा गया है। सत्यपाल यादव को डोंगरगढ़ से नायब तहसीलदार डोंगरगांव, चिराग रामटेके को डोंगरगांव से नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ भेजा गया है। झरना राजपूत को डोंगरगांव से नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ पदस्थ किया गया है।


