
राजनांदगांव : दानवीर राजा दिग्विजय दास को किया नमन, धूमधाम से मनाई जयंती…
राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा राजनांदगांव द्वारा 25 अप्रैल को राजवंश स्मारक स्थल बल्देव बाग में महंत राजा दिग्विजय दास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वैष्णव समाज के पदाधिकारी एवं वैष्णवों ने दिग्विजय कॉलेज में राजा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। वैष्णव भवन राजवंश स्थल में प्रतीकात्मक पद चिन्ह पर माल्यार्पण करते हुए जयकारा लगाया। कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। साथ ही राजा साहब एवं पूर्वजों को नमन किया।
उन्होंने कहा हम ऐसे राजा की नगरी के वासी हैं जिन्होंने पूरे शहर को सुसज्जित किया। शिक्षा के लिए अपना महल दान किया। ऐसे दानवीर राजा को हम सादर प्रणाम, सादर नमन करते है। उन्होंने कहा राजगामी संपदा न्यास में वैष्णव समाज का अधिकार हैं राजगामी संपदा में वैष्णव समाज से अध्यक्ष होना चाहिए। इसमें किसी भी पार्टी की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
महापौर के प्रतिनिधि के तौर पर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा एवं वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की जयंती अवसर पर मौजूदगी रही। जयंती अवसर पर शिव वैष्णव, चंद्रशेखर वैष्णव, देवकुमारी निर्वाणी, महेंद्र वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, भावेश वैष्णव, आकाश दास, उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, दिग्विजय वैष्णव, संगीता वैष्णव, सीमा वैष्णव, ममता वैष्णव, श्रद्धा वैष्णव, सुशीला वैष्णव, रचना वैष्णव, अनूप दास वैष्णव, मेघदास वैष्णव, मनोज निर्वाणी थे जानकारी संदीप वैष्णव एवं आकाश दास वैष्णव ने दी है।
चुनाव के लिए एकजुट होकर एक नाम तय किया पूजा-अर्चना कर वैष्णव समाज ने बैठक की। मुख्य विषय छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का प्रदेश चुनाव एवं राजगामी संपदा न्यास का अध्यक्ष पद वैष्णव समाज से हो यह रहा। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शरद वैष्णव, साकेत वैष्णव, जिला मंत्री विवेक वैष्णव का सम्मान किया गया। मुरली शरण दास वैष्णव ने कहा युवा हमारे गौरव हैं। अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष संतोष वैष्णव ने कहा राजनांदगांव प्रदेश मुख्यालय है इस बार प्रदेश अध्यक्ष राजनांदगांव से होना चाहिए यहां से एक प्रत्याशी हो तभी जीत तय होगी।


