
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : स्टेशन रोड में गड्ढों की मरम्मत नहीं,खतरा बढ़ा…
राजनांदगांव | स्टेशन पारा की तरफ स्टेशन रोड में रेलवे क्रॉसिंग चौकी के पास मोड़ में सड़क की हालत खराब है। यहां से बड़ी संख्या में वार्ड के लोग गुजरते है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन जाने यहीं एकमात्र रोड है।
ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री यहां से तेजी से गुजरते है। यहां गड्ढों का अंदाजा नहीं होने से वाहन अनियंत्रित हो जाता है। यहां मोड़ होने से पहले भी हादसे हो चुके है, यहां सुधार करने की जरूरत है।


