
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : समिति में पूर्णिमा साहू अध्यक्ष मनोज उपाध्यक्ष मनोनीत हुए…
राजनांदगांव | राजगामी संपदा न्यास समिति राजनांदगांव में नई नियुक्तियां की गई हैं। पूर्णिमा साहू को समिति का अध्यक्ष एवं मनोज निर्वाणी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ने कहा कि वे समिति की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगी और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी। वहीं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी ने भी समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। पूर्णिमा भाजपा संगठन के साथ-साथ साहू समाज के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।



