
राजनांदगांव : खेलते वक्त दीवार ढही, मलबे में दबे दो बच्चे, एक की मौत…
राजनांदगांव , अंबागढ़ चौकी के ग्राम बागनारा में शौचालय की दीवार ढह गई। जिसमें दबने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घटना रविवार रात करीब 8 बजे हुआ।
जानकारी मुताबिक ग्राम बागनारा में चार से पांच बच्चे गांव की गली में ही खेल रहे थे। गली में ही एक ग्रामीण के शौचालय की पुरानी दीवार थी। दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। जिसमें बच्चे चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दीवार ढह गई। जिसमें 9 वर्षीय उमेंद्र जुरेसिया और 6 वर्षीय हर्ष कुमार बुरी तरह दब गए।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उमेंद्र जुरेसिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष कुमार का इलाज जारी है। हादसे में बच्चे की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के माता-पिता भी सदमे में हैं। घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।



