छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नाचते वक्त पैर लगा तो पुराना विवाद याद आया नाबालिग ने गर्दन पर चाकू घोंपकर कर दी हत्या…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ के रामाटोला में 18 वर्षीय युवक की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव के ही नाबालिग आरोपी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने पुराने विवाद का बदला लेने हत्या की बात कबूली है।

घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। रामाटोला के एक परिवार में बारात पहुंची थी। बारात में रामाटोला में रहने वाले यो​निश सिन्हा, रेमन देवांगन, युवराज यादव और नाबालिग आरोपी भी नाच रहे थे। इसी दौरान योनिश का पैर नाबालिग को लग गया। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने पूर्व में हुए गाली गलौज का उल्लेख किया और अपने पास रखे धारदार चाकू से योनिश सिन्हा के गर्दन, पेट और कमरे के हिस्से में ताबड़तोड़ वार कर दिया। मृतक

मौके पर मौजूद रेमन देवांगन और युवराज ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार किया। घटना में गंभीर रुप से घायल योनिश सिन्हा को ​तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं रेमन और युवराज का इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देकर नाबालिग आरोपी मौके से भाग निकाला। वहीं पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों के बयान लिए गए। जिसके बाद नाबालिग आरोपी को पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया​ कि उसका कुछ दिन पहले एक अन्य शादी में योनिश के साथ विवाद हो गया था। जिसका बदला लेने वह मौका तलाश रहा था। रविवार रात नाचते वक्त लगे मामूली धक्के को उसने बड़े विवाद में बदला और हत्या कर दी।

इधर डोंगरगढ़ के ही वार्ड नंबर 1 में 70 वर्षीय वृद्धा की लाश मिली है। मृतका कचरी बाई यादव है। कचरी अपने घर के कमरे में सोमवार दोपहर ही औंधे मुंह गिरी मिली है। वहीं उसके सिर में गंभीर चोट भी है। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोग वृद्धा की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हत्या व हादसे दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

जिले में बीते कुछ महीनों या सालभर में हुई घटनाओं नाबालिगों की संलिप्तता सबसे अधिक रही है। खासकर हत्या के प्रयास और चाकूबाजी की घटना में नाबालिग धरे जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल में नाबालिगों में चाकू लेकर घूमने का ट्रेंड बढ़ा है। बीते दिनों अभियान चलाकर चाकू जब्त किया गया। सबसे अधिक जब्ती नाबालिगों से ही हुई थी। इनमें 15 से 17 साल के नाबालिगों की संख्या ज्यादा थी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button