CG : नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में किया गया जागरूक
खैरागढ़ ब्लाक के कटटहा नवांगांव प्राशा में प्रधान पाठक रामलाल साहू के मार्गदर्शन में बहू भाषावाद को प्रोत्साहन देने स्कूल परिसर में भाषा आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूली बच्चों को आठवीं अनुसूची के अनुसार मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं के बारे में कौन सी भाषा कहां बोली जाती है कि विस्तृत जानकारी देते विभिन्न भाषाओं में टीवी में लघु कथा का प्रदर्शन किया गया। प्रपारामलाल साहू ने विचारों को व्यक्त करने का प्रमुख माध्यम भाषा को बताया। भाषा अनेक भाव एक विषय पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में पंजाबी, ओड़िया, मराठी में, बंगाली की जानकारी दी गई। बहु भाषा आधारित भाषा उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय भाषा में शिक्षक-छात्र वार्तालाप, पालक- शिक्षक चर्चा, छात्र-छात्रा वार्तालाप का आयोजन किया गया। स्थानीय परिवेश के प्रमुख त्यौहारों रिश्ते-नाते, पोशाक, व्यंजन, गहने, खेल, जानवर पशु-पक्षी ,फल -फूल को स्थानीय भाषा के साथ-साथ अन्य भाषा में भी जानकारी देकर इसका वीडियो प्रसारण दिखाया। स्थानीय भाषा पर सुघ्घर बनाओ, अक्षर का अभ्यास कराया गया।