छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : गाली-गलौज का विरोध, किसान की हुई हत्या

बिलासपुर। बिलासपुर में एक किसान की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी है। वह मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक, एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से बातड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी (65) खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब सात बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया। फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button