छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

फेसबुक पर प्यार हुआ तो दिया शादी का झांसा; जांजगीर की युवती को बिलासपुर घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के जांजगीर की एक युवती को सोशल मीडिया का प्यार भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के रहने वाला युवक पहले घुमाने के बहाने युवती को बिलासपुर लेकर आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद युवती ने सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर निवासी 24 साल की युवती की करीब 3 साल पहले फेसबुक पर मध्य प्रदेश के एक युवक रोहित से दोस्ती हुई थी। रोहित ने खुद को इंदौर का व्यापारी बताया। दोनों के बीच बात बढ़ी तो रोहित ने युवती से प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रोहित उससे मिलने के लिए जांजगीर पहुंच गया।

आरोप है कि रोहित ने युवती को बिलासपुर घुमाने का झांसा दिया और अपने साथ लेकर सिरगिट्टी पहुंच गया। यहां एक मकान में उससे संबंध बनाए। इसके बाद अक्सर ही युवती को लेकर रोहित यहां पहुंचता और दुष्कर्म करता। युवती का आरोप है कि जब उसने रोहित पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह मुकर गया। युवती का कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। परेशान होकर अब मामला दर्ज करा रही है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SQLSTATE[08004] [1040] Too many connections