छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

महाकाल की आराधना कर मांगी मन्नात

राजनांदगांव। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के चलते पूरे दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में भक्ताओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर मन्नातें भी की। शिवालयों में जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक व रूद्राभिषेक किया गया। सुबह से ही भक्त शिव की शरण में पहुंच गए थे। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में महाकाल सेना और धोबी झेरिया समाज ने भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा भी निकाली। सिंघोला स्थित महाकाल ज्योर्तिंलिंग मंदिर की शोभायात्रा शहर के नंदई चौक से शुरू हुई, जो शहर भ्रमण कर सिंघोला मंदिर पहुंची। धोबी समाज की शोभायात्रा में भी महाकाल के भक्त के बड़ी संख्या में शामिल हुए। महाकाल के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव के भक्ति गीतों पर थिरकते भी नजर आए। दूसरी ओर मंदिरों में देर शाम तक पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। भक्तों ने पूजा-आराधना कर खुश हाली व उन्नाति की कामना की।

बोल-बम कहते मंदिर पहुंचे कांवरिए भगवान महादेव के भक्तों ने शिवनाथ नदी से जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक भी किया। शिवनाथ तट स्थित महादेव मंदिर के अलावा सागर पारा स्थित सिद्धपीठ नागेश्वर मंदिर में कांवरियां लेकर पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शहर के मोहारा रोड में कांवरियां लिए भक्तों का जत्था देखा गया। भक्तों ने शिवालयों में जल चढ़ाए। सिद्धपीठ होने के कारण शहर के नागेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

ज्योर्तिलिंग के किए दर्शन शहर के बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित गोल्डन बागेश्वर महादेव मंदिर में 12 ज्योर्तिलिंग की स्थापना की गई है। मंदिर में लगे हाथी, मयूर और कलरफूल रंगीन लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मंदिर में सुबह से महादेव के भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में सभी 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन किए। रूद्राभिषेक के बाद मंदिर में महापूजा की गई। गोल्डन लुक में जीर्णोद्वार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

बर्फानी धाम में उमड़े महाकाल के भक्त

शहर के पाताल भैरवी बर्फानी आश्रम में 12 ज्योर्तिलिंग और महादेव के मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देख मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन की भी मदद ली। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी जुटी थी कि दोपहर में यहां मेले जैसे नजारा था। देर शम तक मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्ताओं का तांता लगा रहा।

धोबी समाज की शोभायात्रा में गूंजा जय-जय महाकाल

जिला धोबी व झेरिया समाज ने महाशिवरात्रि पर शहर में शोभायात्रा निकाली। समाज की शोभायात्रा में महाकाल का जयकारा गूंजा। शोभायात्रा शहर के बांसपाई पारा स्थित शिव मंदिर से निकली, जो शहर का भ्रमण करते हुए पिंकी भवन पहुंची। यहां शोभायात्रा का स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद का वितरण भी किया गया। धोबी समाज की शोभायात्रा में समाज के लोग भगवा रंग की पगड़ी में नजर आए।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button