छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

संकट में टीका, नई खेप का इंतजार

राजनांदगांव। शहर में 18 प्लस वालों के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या तो बढ़ा दी गई। ऐप के माध्यम से पंजीयन भी किया जा रहा है, लेकिन एपीएल वर्ग वालों के लिए शुरू किए गए केंद्रों में वैक्सीन है ही नहीं। केंद्रों से एपीएल वालों को निराश लौटना पड़ रहा है। शासन से जितने डोज मिले थे, लगाए जा चुके हैं।

अंत्योदय व बीपीएल वर्ग के लिए मात्र सात हजार डोज ही बाकी है। समय पर नई खेप नहीं पहुंची तो पूरा अभियान रोकना पड़ सकता है। आश्चर्य की बात यह है कि वैक्सीन की अगली खेप कब पहुंचेगी? कोई बता पाने की स्थिति में भी नहीं है। जिले में प्रथम डोज के रूप में 18 से 44 वर्ष के 15 हजार 123 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं अब तक कुल 345549 लोगों ने वैक्सीन लगायाजा चुका है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 15 हजार 278 प्रथम डोज तथा 13 हजार 133 दूसरा डोज लगाए है।

फ्रंट लाइन वर्कर को 12 हजार 83 प्रथम डोज, 8 हजार 911 दूसरा डोज, 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वालो को 2 लाख 66 हजार 423 प्रथम डोज, 14 हजार 598 दूसरा डोज तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष वाले नागरिकों को 15 हजार 123 प्रथम डोज लग चुका है। केंद्रों से बैरंग लौट रहे युवा वर्ग में व्यवस्था के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिले में 18-44 आयु वर्ग के लोगों सामान्य वर्ग लोगों के टीकाकरण के लिये बनाये गये वेक्सीन सेंटरों में अब ताले लटक रहे हैं। दूसरी ओर बीपीएल श्रेणी के लोगों में वेक्सीन को लेकर कम जागरुकता दिखाई पड़ रही हैं, जिसके चलते सेंटरों में वैक्सिनेशन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा हैं।

चार ही दिन में तैयारी फुसः हाईकोर्ट की दखल के बाद पूरे राज्य में आठ मई से वेक्सिनेशन पुनः शुरू किया गया था। जिले में कुल 47 सेंटर खोले गये हैं। 11 मई तक कुल 15123 (सभी वर्ग) को ही वेक्सीन लग पाई।

जिसमें सर्वाधिक संख्या (7963) सामान्य श्रेणी वालों की हैं। उसके बाद से अभियान बंद है। यानी चार ही दिन में सारी प्रशासनिक तैयारी फुस हो गई

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button